बार बार सर्दी होने के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:59

बार-बार सर्दी और जुकाम होना आम समस्या नहीं, हो सकती है गंभीर बीमारी -

अगर आपके एक महीने में दो से अधिक बार जुकाम हो रहा है तो आप सतर्क हो जाए. क्योंकि ऐसा मौसम बदलने के कारण नहीं, बल्कि आपके अंदर पर रही कोई गंभीर बीमारी का कारण होता है. आइए जानते हैं कि बार-बार सर्दी और खांसी की समस्या किन बीमारियों के संकेत हो सकते हैं.

अस्थमा
अगर आपको अपनी सांस से आवाज आए और कफ की दिक्कत लगातार बनी रहे तो इसे नजरअंदार न करें. धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण भी अस्थमा हो सकता है.

एलर्जी
बार-बार जुकाम और नाक से पानी निकलना एलर्जी के संकेत हो सकते हैं. ऐसा धूल, पॉल्यूशन या किसी खास कपड़े के कारण भी हो सकता है. अगर बार-बार आपको ऐसा हो रहा है तो तुरंत एलर्जी टेस्ट करवाएं, वरना ये एलर्जी अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में बदल जाता है.

साइनोसाइटिस
साइनोसाइटिस के कारण भी आपको बार-बार जुकाम हो सकता है. इस बीमारी में नाक की परत की सूजन आ जाती है. यह बहुत आम समस्या है, लेकिन इसके गंभीर संक्रमण होता है क्योंकि इससे कान बहना, पकना, बहरापन या सिर में लगातार दर्द बने रह सकता है.

निमोनिया
निमोनिया एक आम बीमारी है, लेकिन कुछ मामलों में मरीजों की मौत भी हो जाती है. इसमें सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण आदि जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं. निमोनिया में लंग्स में इन्फेक्शन होने का खतरा होता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत आ सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info